फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The miscreants beat up the homeowner and took away the money.

Jalaun News: गृहस्वामी के साथ मारपीट कर रुपये ले गए बदमाश

Sat, 27 Sep 2025 10:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
The miscreants beat up the homeowner and took away the money.
फोटो - 30 चोरी की घटना के बाद जानकारी देते परिजन। संवाद
कोंच। आजाद नगर में गुरुवार रात घर में घुसे बदमाशों को ललकारने पर उन्होंने गृहस्वामी के साथ जमकर मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। बदमाश रुपये लेकर मौके से भाग गए। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बे के आजाद नगर निवासी आफताब अपने घर के कमरे में पिता नूरउद्दीन के साथ सो रहा था। गुरुवार की रात दो बदमाश उसके घर में घुसकर अंदर कमरे में चोरी कर रहे थे। इसी दौरान मकान मालिक की आंख खुली तो वह पानी पीने के लिए फ्रिज से बोतल उठाने गया। कमरे में देखा तो दो बदमाश चोरी कर रहे थे। वह हाथ में रुपये लेकर खड़े थे। इससे वह वहां पहुंच गया और उनसे रुपये छीनने लगा। इसी दौरान बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसने चार हजार रुपये छीन लिए। बाकी रुपया लेकर बदमाश मौके से भाग गए। आफताब ने बताया कि बक्से में 31 हजार रुपये रखे थे। सूचना पर पीआरबी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मारपीट में घायल आफताब को तत्काल परिजनों ने कोंच सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed