फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The medical college will be handed over to the municipality after 11 years.

Jalaun News: 11 साल बाद पालिका को कर देगा मेडिकल कॉलेज

Sun, 18 Feb 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 18 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The medical college will be handed over to the municipality after 11 years.
उरई। सौ एकड़ में बने राजकीय मेडिकल कॉलेज को 11 साल बाद पहली बार नगर पालिका को कर देना पड़ेगा। इसके लिए पालिका ने मेडिकल कालेज को नोटिस जारी किया है। आकलन के अनुसार, सालाना 48 लाख रुपये का कर निर्धारित किया गया है। कर संशोधन को लेकर आपत्ति के लिए मेडिकल कालेज प्राचार्य से एक महीने में आपत्ति मांगी है। उसके बाद तय कर निर्धारित कार्रवाई आगे बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी। करीब सौ एकड़ भूमि में बने इस कॉलेज में मेडिकल पढ़ाई के लिए कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, ऑडिटोरियम, अधिकारियों के लिए कक्ष के साथ ही अस्पताल के तौर पर वार्ड, ऑपरेशन कक्ष, चिकित्सक ओपीडी, पर्चा काउंटर, हॉल, पार्किंग, पार्क, पोस्टमार्टम हाउस आदि कई कक्ष हैं। नगर पालिका आय बढ़ाने के लिए उन भवनों को कर के दायरे में ला रही है, जो अब तक छूटे थे।
विज्ञापन

दो सौ के करीब भवनों की सूची बनी है। इनमें 50 के करीब को कर निर्धारित किया जा चुका है। डेढ़ सौ अभी भी कर देने से बचे हैं, इनमें मेडिकल कालेज भी शामिल था। नगर पालिका ने पहले परिसर क्षेत्रफल की जानकारी मेडिकल कालेज से ली और फिर उस पर मूल्यांकन करते हुए 48 लाख रुपये कर निर्धारित किया। अप्रैल से कर तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

कर बढ़ाने को लेकर एक सप्ताह से निरीक्षण के साथ नोटिस की कार्रवाई की जा रही थी। कर निर्धारित कर उनके पास नोटिस भी भेज दिया गया है। 48 लाख रुपये सालाना कर तय किया गया है, इसके लिए एक महीने में उन्हें आपत्ति दर्ज करानी होगी। -गणेश प्रसाद, कर अधीक्षक, नगर पालिका

--------
नगर पालिका ने जो कर निर्धारित किया है। उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद वहीं से जो तय होगा और बजट आएगा, उस पर आगे कार्रवाई बढ़ाई जाएगी। -डॉ. आरके मौर्य, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed