फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The matter of Hindustan Unilever's factory reached the Divisional Commissioner

Jalaun News: मंडलायुक्त तक पहुंचा हिंदुस्तान यूनिलीवर की फैक्टरी का मामला

Sat, 31 May 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The matter of Hindustan Unilever's factory reached the Divisional Commissioner
उरई। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड फैक्टरी में तैनात नियमित और ठेका कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को फैक्टरी कर्मी गुहार लगाने कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य के पास पहुंचे। प्रदीप जैन ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि वह उनके साथ हैं। इसके बाद वह फैक्टरी कर्मियों को लेकर झांसी मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे के पास गए और समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


फैक्टरी कर्मी गुरुवार को झांसी गए थे। इन कर्मचारियों ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य से फैक्टरी को बचाने की गुहार लगाई। इस पर मंडलायुक्त ने कर्मचारियों की समस्या को शासन स्तर तक पहुंचाने का आशवसन दिया है। उधर, कई फैक्टरी कर्मी अभी भी प्रबंधन के सेटलमेंट की नीतियों से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने यूनियन के नेताओं पर प्रबंधन से सांठगांठ का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि न तो यूनियन के नेता सही जानकारी दे रहे हैं और न ही प्रबंधन के लोग। फैक्टरी धीरे-धीरे बंद की जा रही है। इसके बावजूद प्रबंधन कहा रहा है कि फैक्टरी चालू है। कर्मियों का कहना है कि 16 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कंपनी प्रबंधन और यूनियन नेताओं के बीच वार्ता हुई लेकिन इसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

यूनियन के नेता हरिओम भी इस मामले में कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। वहीं, कंपनी के एचआर प्रमुख उत्पल आनंद का कहना है कि कंपनी चल रही है। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed