{"_id":"6740d9bd32ec49df470f4234","slug":"the-lover-who-came-to-meet-his-girlfriend-was-forcibly-married-orai-news-c-224-1-ori1005-122440-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जबरन कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जबरन कराई शादी
Sat, 23 Nov 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
उरई। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी जबरन शादी करा दी। युवक प्रेमिका को लेकर घर चला गया है। शादी का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
चुर्खी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी गुलाब सिंह (22) का कई दिनों से सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मलथुआ गांव निवासी प्रांशी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार परिजनों से शादी के बारे में कहा पर वे नहीं मान रहे थे। गुलाब दिल्ली में एक कंपनी में काम करता है। वह कुछ दिन पहले ही घर आया था। शुक्रवार की सुबह गुलाब मलथुआ गांव पहुंच गया।
दोनों को मिलते देख लड़की के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जबरन शादी करवा दी। इसके बाद लड़की पक्ष ने लड़के के पिता को सूचना दी। लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया। इसके बाद युवक-युवती को लेकर नूरपुर पहुंच गया। शादी करवाने का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है।