फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The lives of sanitation workers being lowered into the drain are in danger.

Jalaun News: नाले में उतारे जा रहे सफाई कर्मचारियों की जान जोखिम में

Tue, 14 May 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 14 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
The lives of sanitation workers being lowered into the drain are in danger.
उरई। शहर में नाला सफाई के कार्य में लगे कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने काम को अंजाम दे रहे है। विभागीय लापरवाही के चलते इन कर्मचारियों को न तो सुरक्षा उपकरण दिए गए और न इन्हें सरकार के आदेशों की कोई जानकारी है। जबकि पालिका के अधिकारियों का दावा है कि सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण दिए गए हैं। लेकिन नालों की सफाई के लिए उतर रहे सफाई कर्मचारी खुद की जान आफत में डाल कर अपनी ड्यूटी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मानसून आने से पहले शहर के अंदर नालों की सफाई के लिए पालिका 49 दिन का विशेष अभियान चला रही है। इसमें शहर के सभी नाले साफ होंगे। नाले सफाई के लिए पालिका ने इस बार अधूरी तैयारी की है। जिसकी वजह से सफाई कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर बिना सुरक्षा किट के नाले में उतर रहे हैं।
विज्ञापन

नालों में पड़ी सिल्ट को कर्मचारी अपने हाथों से निकाल रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में न तो दस्ताने हैं और न उनके पैरों में जूते हैं। नाले की सफाई के नाम पर कर्मचारी अपने जीवन को दांव पर लगा रहे हैं। कर्मचारियो ने पालिका से सुरक्षा उपकरणों की मांग की थी लेकिन पालिका की तरफ से जीवन रक्षक किट, ग्लब्स, मास्क के लिए सिर्फ आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बिना सुरक्षा किट के सफाई कर्मचारी उतारे जा रहे हैं, जबकि इस पर रोक है। इसके बाद भी उनकी जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसको लेकर यूनियन विरोध करेगी। बिना सुरक्षा किट के कर्मचारियों को नाले में नहीं उतरने दिया जाएगा।


वर्जन-
बिना सुरक्षा किट के कर्मचारियों के नाले में उतारे जाने की जानकारी की जा रही है। अगर बिना किट के सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं तो इस पर रोक लगेगी। उन्हें सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाएगी। -गिरीशचंद्र, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed