{"_id":"62c5d86170c22143a4128084","slug":"the-lights-of-12-villages-went-off-due-to-machine-blowing-orai-news-knp7062092192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन फुंकने से कई गांवों की बिजली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन फुंकने से कई गांवों की बिजली बंद
विज्ञापन
आटा। इनकमिंग मशीन जलने से 12 गांवों की बत्ती बुधवार की सुबह गुल हो गई। देर रात तक खराबी दूर नहीं हो सकी। जिससे दिनभर भीषण गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा।
सब स्टेशन की इनकमिंग मशीन बुधवार की सुबह ओवरलोड होने के कारण फुंक गई। जिससे आटा, पिपराए, भभुआ, अकोड़ी, संधि, पांडेपुर, तगारेपुर, चमारी, बम्होरी आदि गांवों की बिजली गुल हो गई। लाइट चले जाने से लोगों को दिनभर पानी के लिए परेशान होना पड़ा। भीषण गर्मी में लोग बिलबिलाते रहे।
आटा गांव निवासी जगत तिवारी, कपिल, अवधेश दुबे आदि ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारी को फोन लगाया गया लेकिन नहीं उठा। बिजली घंटों बंद रहती है। जर्जर लाइनों की वजह से भी रोज फाल्ट हो रहे हैं। एसडीओ शैलेंद्र कुमार ने बताया जेई को बता दिया गया है, देर रात तक इनकमिंग मशीन को सही कर दिया जाएगा।