फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The land was grabbed by a fake will by telling the old man to be dead

वृद्ध को मृत बताकर फर्जी वसीयत से जमीन हड़पी

Thu, 04 Aug 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
The land was grabbed by a fake will by telling the old man to be dead
उरई। वृद्ध को मृत बताकर फर्जी वसीयत तैयार करके दो लोगों ने उसकी जमीन अपने नाम करा ली। वृद्ध ने तहसील पहुंचकर खतौनी निकलवाई। तो उक्त जमीन दो लोगों के नाम निकली। जब उसने उक्त लोगों के घर जाकर विरोध जताया तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जिलाधिकारी व एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव निवासी रामेश्वर ने बताया कि उसकी जमीन कोटा मुस्तकिल में है। गांव के ही अनंतराम व राजेश ने फर्जी वसीयत तैयार कर उसे मृत घोषित करने के बाद 26 अक्टूबर 2013 को तहसील में जमीन अपने नाम करा ली। जब वह खतौनी निकलवाने पहुंचा तो जमीन उन लोगों के नाम अंकित मिली। उसने उक्त लोगों से इस संबंध में बात की। तो उक्त लोग गालीगलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed