फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The land mafia sold the plot to the drug addict by calling him the owner.

Jalaun News: नशेड़ी को मालिक बता भूमाफिया ने बेच दिया प्लॉट

Sat, 09 Dec 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The land mafia sold the plot to the drug addict by calling him the owner.
कदौरा। फर्जी तरीके से आधारकार्ड बनाकर और एक नशे के आदी युवक को प्लॉट का मालिक बनाकर भूमाफिया ने लाखों रुपये की जमीन बेच दी।
विज्ञापन

प्लॉट खरीदने वाली महिला व प्लॉट का असली मालिक पुलिस को शिकायतीपत्र कई बार दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे पीड़िता ने एक बार फिर एसपी को शिकायतीपत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बता दें कि अभी छौंक का करोड़ों रुपए का फर्जी मामला शांत नहीं हुआ कि कदौरा में भी एक मामला सामने आ गया। ग्राम धौवल थाना जलालपुर हमीरपुर निवासी उर्मिला पत्नी बृजलाल ने एसपी को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उसने एक प्लॉट आठ सितंबर 2023 को नगर निवासी एक भूमाफिया से खरीदने के लिए कहा था। भूमाफिया ने एक नशेड़ी को मालिक बताकर उसकी रजिस्ट्री करा दी। कुछ दिनों बाद मालूम हुआ कि भूमाफिया ने जिसको मालिक बनाया था वो एक नशे का आदी था और फर्जी आधारकार्ड बनाकर उससे रजिस्ट्री करा दी।
विज्ञापन

वहीं, जब इस बात की जानकारी प्लॉट के असली मालिक को हुई तो उसने बताया कि तुम्हारे साथ धोखाधड़ी हुई है। जिस पर उसने भूमाफिया से अपने रुपये की मांग की तो वो मारपीट पर आमादा हो गया। जिसकी शिकायत उसने एक माह पूर्व कदौरा थाने में की थी। शिकायतीपत्र पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ डॉ.देवेंद्र पचौरी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा होने की जानकारी पर असली मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूरे दिन थाने में बैठा रखा था और शाम को छोड़ दिया था। जिस पर असली मालिक की सदमे से मौत 15 दिन पूर्व हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed