{"_id":"66abecf3928f632362082b47","slug":"the-jeweler-was-robbed-of-his-bag-at-gunpoint-orai-news-c-224-1-ka11004-117993-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सराफ को तमंचा लगाकर झोला लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सराफ को तमंचा लगाकर झोला लूटा
Fri, 02 Aug 2024 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
कालपी। बाइक सवारों ने ई रिक्शे से घर लौट रहे सराफा व्यापारी को तमंचा लगाकर झोला छीन किया और भाग गए। पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ की और जल्द ही मामले के खुलासे की बात कही है।
कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार निवासी विश्वनाथ गुप्ता सराफा व्यापारी हैं। गुरुवार की शाम को टरननगंज स्थित अपनी दुकान बंद करके ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। जैसे ही वह सदर बाजार मुहल्ले के संतोषी माता मंदिर के समीप पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने तमंचा लगाकर उनका झोला छीन लिया और भाग गए। लूट की बाजार में इस घटना के बाद खलबली मच गई। ई-रिक्शा में दो लोग और बैठे थे घटना की सूचना पर कोतवाल नागेंद्र पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। बताया गया है कि उनको झोले में 50 हजार रुपये हजार नगद व तीन लाख के सोने चांदी के जेवरात थे। घटना के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बाइक सवार बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास किया।सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।