फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The issue of occupation of Sanskrit College land gained momentum.

Jalaun News: संस्कृत महाविद्यालय की भूमि पर कब्जे के मामले ने तूल पकड़ा

Fri, 19 Sep 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The issue of occupation of Sanskrit College land gained momentum.
फोटो-13- प्रेस वार्ता में बोलते अभय शंकर शुक्ला। संवाद
विज्ञापन

- पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला ने भूमाफिया को बचाने का लगाया आरोप
- बोले: डिप्टी सीएम के सामने रखेंगे मामला
संवाद न्यूज एजेंसी


मल्लावां। नगर के बाजीगंज में स्थित संस्कृत महाविद्यालय और जयरतन अन्नपूर्णां सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में जेसीबी मशीन से हो रही तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
उन्होंने पूरे मामले की शिकायत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से करने की बात कही है। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला ने बताया कि विद्यालय परिसर में वेदमंदिर, छात्रावास, संतों के आवास और सांसद जय प्रकाश की निधि से कमरा बना था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि गोवर्धनपुर निवासी भूमाफिया ने 14 सितंबर को उक्त परिसर का कुछ हिस्सा जेसीबी से गिरवा दिया। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। बावजूद इसके 15 सितंबर की शाम पांच बजे फिर से जेसीबी चलवाकर परिसर को जमींदोज कर दिया गया। भवनों से निकले कीमती सामान को लोग उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 सितंबर को संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेश्वर शुक्ला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीदी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। 17 सितंबर को वह एसपी से मिले। एसपी के आदेश पर ज्ञानेश्वर शुक्ला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज न कर पूर्व में दी गई तहरीर (जिसमें भूमाफिया का नाम नहीं था) पर रिपोर्ट दर्ज की गई और कथित भूमाफिया को इसमें बचा लिया गया। उन्होंने कोतवाली में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक पर आरोप लगाया कि एसडीएम और सीओ के निर्देश पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कहा कि पूरे मामले की जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed