फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The investigation report of all the suspects in Kalpi-Kadaura is negative

कालपी-कदौरा के सभी संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

Mon, 18 May 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The investigation report of all the suspects in Kalpi-Kadaura is negative
कालपी-कदौरा के सभी संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी/कदौरा। कालपी व कदौरा में अब तक लिए गए सभी संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे माना जा रहा है कि लोगों की सजगता से कालपी व कदौरा में कोरोना की चेन टूट गई है। फिलहाल सभी रिपोर्ट निगेटिव आने से यहां के लोगों ने राहत की संास ली है।
बता दें कि कस्बा कदौरा में आठ मई को पहला कोरोना का पॉजिटिव केस मिला था। जिससे कदौरा सहित पूरे कालपी तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। फिर नौ मई को कालपी में कोरोना संक्रमण के सात केस मिले। जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई थी। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर पूर्णता लॉकडाउन कर दिया था। इसके बाद प्रशासन ने कालपी में सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले कुल 42 व्यक्तियों के सैंपल व कदौरा में संक्रमित के संपर्क में आने वाले कुल 39 संदिग्धों के नमूने लिए थे, जिन्हें जांच के लिए झांसी भेजा गया था। दोनों ही कस्बों में संक्रमित व्यक्ति किराने के व्यापार से जुड़े होने को लेकर कस्बे में तरह तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म था। दहशत के इस माहौल में सोमवार को राहत भरी खबर आई। जिले से भेजे गए दोनों जगहों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जैसे ही यह खबर कदौरा व कालपी पहुंची सभी ने राहत की सांस ली। सीएमआ डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि कालपी से 42 सैंपल व कदौरा से 39 सैंपल लिए गए थे, सभी कि रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं रिपोर्ट आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि लोगों की सजगता से दोनों कस्बों में कोरोना की चेन को तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों की मदद करेंगे कांग्रेसी
कालपी। लाक डाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों व निर्धन लोगों की मदद कांग्रेस के कार्यकर्ता भी करेंगे। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत हुई है। इस दौरान कोरोना वायरस में लॉकडाउन से लोगों की परेशानियों पर चर्चा हुई। प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान गरीबों एवं जरूरतमंदों को सूचीबद्ध किया जा रहा है, जल्द ही उनकी मदद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलते ही बंद कराया बाजार
कालपी। लॉकडाउन 4 की घोषणा होते ही उसमें मिली छूटों को संज्ञान लेकर हॉटस्पॉट एरिया के दायरे में होने के बाबजूद सोमवार को बाजार में कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें व प्रतिष्ठान खोलने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर उनकी दुकानें बंद कराई। बता दें कि 9 मई को कोरोना संक्रमण के सात केस मिलने से कालपी का हॉट स्पॉट एरिया घोषित करके प्रशासन के द्वारा लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। संवाद

सोशल डिस्टेसिंग का नहीं हो रहा पालन
रामपुरा। लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। सरकार ने सोशल डिस्टेंस को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं। जिसमें एक दुकान पर 5 लोगों से अधिक लोग इकट्ठा न हो, सभी के लिए मास्क अनिवार्य हैं। बाइक पर एक ही व्यक्ति होना चाहिए। सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ती देखी गईं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के वादे खोखले साबित हो रहे हैं। थाना पुलिस द्वारा न ही कस्बे में पेट्रोलिंग की गई। न ही बैंकों पर कोई पुलिस तैनात की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed