फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The identity of the organization depends on the ability of the worker: Milind

संगठन की पहचान कार्यकर्ता की योग्यता पर निर्भर करती है : मिलिंद

Wed, 11 Jun 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The identity of the organization depends on the ability of the worker: Milind
उरई। विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने मंगलवार को कहा कि देश व समाज में कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को तत्पर होना चाहिए। संगठन की पहचान कार्यकर्ताओं की योग्यता पर निर्भर करती है। संगठन की नींव कार्यकर्ता ही हैं।
विज्ञापन

परांडे मंगलवार को बृजकुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के कानपुर व अवध प्रांत के संयुक्त शिक्षा वर्ग में पहुंचे थे। दस दिवसीय शिविर के चौथे दिन उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता किसी न किसी गुण से परिपूर्ण होता हैं। उसकी पहचान करना एवं उसके गुण का संगठन के हित में उपयोग करना एक आदर्श संगठनकर्ता की निशानी है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद सामाजिक परिवर्तन का कार्य करता है। इसलिए कार्यकर्ता का चरित्र निर्माण आवश्यक है। एक चरित्रवान कार्यकर्ता ही संगठन की पहचान होते हैं। कार्यकर्ता को ऐसा होना चाहिए जो समाज के सभी वर्गों को जोड़ सके। सत्र में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी, कानपुर प्रांत मंत्री राजू पोरवाल, अवध प्रांत मंत्री देवेंद्र मिश्रा, प्रांत सहमंत्री अभिनव दीक्षित, अवधेश भदौरिया, गुरुप्रसाद, आचार्य तेजस, रमाकांत सोनी, बलवीर सिंह जादौन, अरविंद गुप्ता, आशीष सेठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed