फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The HT line hanging on the road is inviting accidents.

Jalaun News: सड़क पर झूलती एचटी लाइन दे रही हादसे को दावत

Wed, 03 Jun 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The HT line hanging on the road is inviting accidents.
फोटो-28-झुकी लाइन के नीचे से निलते वाहन। संवादसड़क पर झूलती एचटी लाइन दे रही हादसे को दावत - फोटो : मिशन श​क्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देती महिला सिपाही।
कोंच। कोंच-महेशपुरा रोड पर सड़क के ऊपर झूल रही बिजली की एचटी लाइन राहगीरों और वाहन चालकों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। पिछले छह दिनों से लाइन नीचे लटकी हुई है, लेकिन बिजली विभाग ने अब तक इसे दुरुस्त कराने की कोई प्रभावी पहल नहीं की है।
विज्ञापन

कोंच-कैलिया मार्ग पर ठाकुर बाबा मंदिर के आगे से गुजर रही नलकूप की एचटी लाइन पर हाल ही में आई आंधी के दौरान एक पेड़ गिर गया था। पेड़ गिरने से लाइन के तार नीचे झूलने लगे और उनकी ऊंचाई काफी कम हो गई। सड़क के बीचोंबीच लटके तारों के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, बसें और अन्य बड़े वाहन लगातार गुजरते हैं। यदि कोई ऊंचा वाहन झूलते तारों की चपेट में आ गया तो हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों और राहगीरों ने बिजली विभाग से तत्काल लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन




ऊंचे वाहनों के लिए बना खतरा

ठाकुर बाबा मंदिर के पास सड़क पर झूल रही एचटी लाइन से सबसे अधिक खतरा ट्रैक्टर-ट्रॉली, हार्वेस्टर और मालवाहक वाहनों को है। लोगों ने चेतावनी दी है कि समय रहते लाइन को ऊंचा नहीं किया गया तो कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन

आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा है। विभाग के सभी कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। कोंच-महेशपुरा रोड पर झूल रही लाइन की जानकारी मिली है, जल्द ही कर्मचारियों की टीम भेजकर लाइन को सही कराया जाएगा।
अमन खान, जेई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed