फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The hopes of 4000 farmers were washed away in the Yamuna flood

Jalaun News: यमुना की बाढ़ में बह गईं 4000 किसानों की उम्मीदें

Thu, 07 Aug 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The hopes of 4000 farmers were washed away in the Yamuna flood
कालपी। यमुना में आई बाढ़ रौद्र रूप दिखाने के बाद शांत जरूर हो गई है, लेकिन इस पानी के साथ ही कई गांवों के किसानों की उम्मीदों भी बह गई हैं। इनकी फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। उम्मीद थी कि इस बार वह अपने सपने पूरे करेंगे, लेकिन क्या मालूम उम्मीदें यूं ही बह जाएंगी। किसान अब मुआवजे की उम्मीद पर टिके हैं।
विज्ञापन

कालपी तहसील क्षेत्र में आई बाढ़ ने एक सप्ताह तक तबाही मचाई। लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। हालात सामान्य हुए तो लोग घरों को लौट आए। कोई अपने कच्चे घरों को दोबारा बनाने में जुटा है, तो कोई अपने घर के बाहर फैली गंदगी को समेट रहा है। लेकिन, सबसे अधिक किसी को बाढ़ से दुखित किया है तो वह इस क्षेत्र का किसान है। बाढ़ ने करीब चार हजार किसानों की दो हजार बीघा जमीन में बोई अरहर, जौ, तिल, मूंग व उर्द की फसल को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक पानी भरा रहने से फसलें खेत में ही सड़ गईं हैं, जिन्हें देखकर किसानों के आंखों से आंसू ढरक रहे हैं। कीरतपुर, देवकली, मंगरौल, गुढ़ा खास, मैनूपुर आदि गांवों के किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं हैं। इन किसानों का कहना है कि उन्हें आस थी कि जायद की फसल लेने के बाद वह रबी की फसल से मुनाफा कमा लेंगे। भगवान ने तो उन्हें रबी की फसल के लिए खाद-बीज खरीदने का संकट खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि वैसे ही बाढ़ ने गृहस्थी बर्बाद कर दी, अब खाने के लाले भी पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






अब सब भगवान भरोसे है...
फोटो 33- प्रहलाद
देवकली निवासी किसान प्रहलाद का कहना है कि बाढ़ आने की वजह से पूरी फसल पानी में डूबकर खराब हो गई है। इसी फसल को बेचकर रबी की फसल की तैयारी कर लेते थे, लेकिन अब सब भगवान भरोसे है।




फोटो 34- राजेश विश्वकर्मा
किसान राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे मौजे में करीब एक सप्ताह तक पानी भरा रहने से फसल खेत में ही सड़ गई है। इससे किसान अब फसल की उम्मीद छोड़ गए हैं। पानी तो कम हो गया, लेकिन परेशानी कम नहीं हो रही है।





वर्जन
यमुना में आई बाढ़ की वजह से खराब हुई फसल के लिए लेखपालों को सर्वे के लिए लगाया गया है। सर्वे होने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

- संजय कुमार, एडीएम जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed