फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The hearing in the police officer's murder case will now be held on the fifth.

Jalaun News: थानेदार की हत्या के मामले की सुनवाई अब पांच को

Sat, 24 Jan 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The hearing in the police officer's murder case will now be held on the fifth.
फोटो - 19 मीनाक्षी शर्मा की फाइल फोटो।
उरई। कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की मौत के मामले में जेल में बंद महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। पेशी के बाद उसे पांच पांच फरवरी की तारीख दे दी गई।
विज्ञापन

कुठौंद थाने में 5 दिसंबर की रात थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की सर्विस पिस्टल से गोली लगने से मौत हुई थी। पिस्टल उनके सीने पर ही रखी हुई मिली थी। घटना के बाद उनके आवास से कोंच कोतवाली में तैनात महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा निवासी ग्राम दांदूपुर थाना फलावदी जिला मेरठ चिल्लाते हुए बाहर निकली और मौके से भाग गई थी। उसके भागने की पूरी फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
विज्ञापन


इसी बीच जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची थाना प्रभारी की पत्नी माया देवी निवासी ग्राम रजनौली थाना घनघटा जिला संत कबीर नगर ने मीनाक्षी पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर उसे रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया था। वह मेरठ भागने की फिराक में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया था। तब से वह जेल में है और दो बार उसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हो चुकी है। शुक्रवार को भी जिला कारागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हो गई है। अब 5 फरवरी को उसकी पेशी के लिए तारीख दी गई है। जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि कारागार से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed