फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The harshness of winter: Minimum temperature reached seven degrees, people shivered due to melting.

सर्दी का सितम : न्यूनतम पारा पहुंचा सात डिग्री, गलन से ठिठुरे लोग

Wed, 15 Jan 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The harshness of winter: Minimum temperature reached seven degrees, people shivered due to melting.
कोहरे के बीच स्टेशन से निकलती ट्रेन। - फोटो : कोहरे के बीच स्टेशन से निकलती ट्रेन।
उरई। जिले में सर्दी का सितम जारी है। मंगलवार को खिली धूप से लोगों को थोड़ी निजात मिली थी कि अचानक चली हवाओं ने रुख बदल दिया और शाम से ही कोहरा छाने लगा। रात में हालत यह हो गई कि एक कदम की दूरी भी दिखाई नहीं दे रही थी। सुबह तापमान गिर गया और सात डिग्री तक पहुंच गया। गलन होने से लोग ठिठुरते रहे। मंगलवार को सर्दी अधिक होने से स्कूल पहुंचे बच्चों की तीन दिन की और छुट्टी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। मौसम विभाग की माने तो सुबह अचानक पारा सात डिग्री तक गिर गया। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। जिले में अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम सात डिग्री रहा। भीषण सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते रहे। विशेषज्ञ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मौसम में कोई खास सुधार की उम्मीद नहीं है। बुधवार को वैसे स्कूल खोलने के आदेश थे। बच्चे भी स्कूल पहुंच गए थे, लेकिन भीषण सर्दी होने के चलते डीएम राजेश कुमार पांडेय ने तीन दिन और अवकाश बढ़ा दिया।
विज्ञापन




निरस्त रही छपरा, कई ट्रेनों घंटों देरी से आईं, यात्री परेशान
-कोहरे ने थामी ट्रेनों की चाल, यात्री हो रहे बेहाल
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार कोहरे ने कम कर दी है। छपरा से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 छपरा मेल को निरस्त रही। इसकी वजह से ट्रेन पांच घंटे अधिक देरी से आ रही है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सर्दी के मौसम में परेशानी हो रही है। बता दें कि कोहरे ने इस ट्रैक से आने जाने वाले ट्रेनों का संचालन धीमा कर दिया। इसमें लखनऊ से झांसी जाने वाली ट्रेन नंबर 51814 झांसी लखनऊ पैसेंजर 5 घंटा 8 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरा से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 22583 अंत्योदय एक्सप्रेस 4 घंटा 23 मिनट, यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली 12592 एक घंटा 55 मिनट, बनारस से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 19168 साबरमती एक्सप्रेस एक घंटा 12 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, सीतापुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 12108 एक घंटा 40 मिनट देरी से आई।
झांसी से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन नंबर 01803 पिरौना, एट सेक्शन में हो रही ट्रैक मरम्मत के काम के चलते पावर ट्रैफिक ब्लॉक में खड़ी रही, जो अपने निर्धारित समय उरई स्टेशन पर दोपहर 1:50 के स्थान पर दोपहर 3:3 बजे एक घंटा 13 मिनट देरी से पहुंची। मंडल प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम के चलते ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। मौसम सही होते ही संचालन सुचारु रूप से होने लगेगा।




ग्रामीण क्षेत्र में अलाव लगवाने की मांग
जालौन। बर्फीली हवाओं के चलते आम जनमानस के साथ ही पशु पक्षी तक बेहाल हैं। अलाव न लगने से अधिकांश बच्चे और बूढ़े सभी परेशान नजर आ रहे हैं। कैंथ निवासी भुलई गुर्जर, छिरिया निवासी रणजीत सिंह, सुढार निवासी रमाकांत निरंजन, खनुआं निवासी मम्मू खान, नैनपुरा निवासी राजेशचंद्र, मकरंदपुरा निवासी अनूप श्रीवास्तव बताते हैं कि इस बार जो सर्दी पड़ रही है वह कुछ अलग ही ढंग से अपना असर दिखा रही है। ग्रामीणों ने डीएम से गांव स्तर पर भी अलाव लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed