फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The groom waits, the bride absconds with cash and jewellery.

Jalaun News: दूल्हा करता इंतजार, दुल्हन नकदी-जेवर लेकर फरार

Wed, 27 Mar 2024 02:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 27 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
The groom waits, the bride absconds with cash and jewellery.
जालौन। दूल्हा सुहागरात के लिए कमरे में दुल्हन का इंतजार करता रहा और दुल्हन जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली में दी। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए कई लोगों के कह रखा था। इसी दौरान कोंच निवासी एक व्यक्ति मिला और उसने कहा कि वह उनके बेटे की शादी करा देगा। लेकिन शादी के लिए उन्हें लड़की वालों को 70 हजार रुपये देने होंगे। बेटे की शादी कराने के चक्कर में उन्होंने बिचौलिए को पहले 40 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन

बताया कि बिचौलिया कुछ दिन पूर्व एक लड़की के साथ आया और बताया कि गोरखपुर से लड़की को लेकर आए हैं। विश्वास में आकर 24 मार्च को छठी माता मंदिर पर शादी के लिए पहुंच गए। शादी से पूर्व बाकी के 30 हजार रुपये मांगने लगे। जिस पर उन्होंने बाकी रुपये भी दे दिए। इसके बाद मंदिर परिसर में विधि विधान से उन्होंने अपने बेटे व लड़की की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद वह दुल्हन को लेकर घर आ गईं। पूजन आदि की रस्मों के बाद बेटा कमरे में दुल्हन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दुल्हन शादी में चढ़ाए गए मंगलसूत्र, बिछिया, तोड़िया, पायल व पांच हजार रुपये नकद लेकर भाग निकली। रात में जब काफी देर तक दुल्हन बेटे के कमरे में नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। महिला ने बिचौलिये को पकड़कर पुलिस से जेवर व नकदी दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed