फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The groom asked for room in his in-law's house during marriage, there was talk of building a house

दूल्हे ने निकाह के वक्त ससुराल में मांगा कमरा बोला, घर जमाई बनाने की हुई थी बात

Wed, 01 Jul 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The groom asked for room in his in-law's house during marriage, there was talk of building a house
कदौरा। निकाह के ऐन वक्त पर दूल्हे ने ससुराल में ही घर जमाई बनकर रहने की बात कर दी। इस पर लड़की वाले नाराज हो गए और पुलिस बुला ली। दूल्हे का कहना था कि लड़की के पिता से उसकी पहले से मकान में कमरा देने की बात हुई थी, लेकिन अब वे मुकर रहे है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी वेल्डिंग का काम करने वाले युवक का क्षेत्र की ही युवती से सोमवार को निकाह हो रहा था, अभी रस्में चल ही रही थीं कि तभी अचानक दूल्हे ने लड़की के पिता से उनके मकान में रहने के लिए कमरे की मांग कर दी। इस पर लड़की के पिता ने पुलिस बुला ली। थाने पहुंचे दूल्हे ने पुलिस को बताया कि लड़की का पिता पहले राजी था, लेकिन अब मुकर रहा है, जबकि युवती के पिता का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई वादा नहीं किया था। फिलहाल पुलिस दहेज मांगने के रूप में दूल्हे और उसके परिजनों को सोमवार की रात से थाने में बैठाए हुए है। दोनों पक्षों में पंचायत भी चल रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि यदि तहरीर मिली तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्ष समझौते का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed