फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The girl hanged herself to death, her family could not explain the reason.

Jalaun News: युवती ने फंदा लगाकर जान दी, परिजन नहीं बता पाए कारण

Fri, 10 Apr 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The girl hanged herself to death, her family could not explain the reason.
कोंच। युवती ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह अकेली थी। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। युवती की शादी की बात भी चल रही थी।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के सलैया बुजुर्ग गांव निवासी मीनाक्षी कौरव (21) ने बुधवार की शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मीनाक्षी का भाई पवन सिंह, मां कुसुमा रानी को लेकर किसी काम के चलते झांसी के मोंठ तहसील क्षेत्र गया था। घर पर अकेली मीनाक्षी ने यह कदम उठा लिया। रात के वक्त जब पवन और उसकी मां घर लौटे तो काफी प्रयास के बाद भी मीनाक्षी ने दरवाजा नहीं खोला । अनहोनी की आशंका भी चलते पवन किसी तरह घर के अंदर पहुंचा तो वहां कमरे में रस्सी से लटक रहे बहन मीनाक्षी के शव को देखकर उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

युवती की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उसकी शादी की भी बात चल रही थी। थाना प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed