{"_id":"68c71108eeaf01ced60b5d6e","slug":"the-gambler-fled-fearing-the-police-the-villagers-thrashed-him-thinking-he-was-a-thief-orai-news-c-224-1-ori1005-134616-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पुलिस के डर से भागा जुआरी, ग्रामीणों ने चोर समझकर कर दी धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पुलिस के डर से भागा जुआरी, ग्रामीणों ने चोर समझकर कर दी धुनाई
विज्ञापन
फोटो - 25 ग्रामीणों द्वारा की गई युवक की पिटाई। ग्रामीण
कोंच। पुलिस के डर से जुए के फड़ से भागा एक जुआरी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने चोर समझकर उसकी धुनाई कर दी। कुछ देर बाद उसने पूरी कहानी बताई तो ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।
इस समय गांव गांव अफवाह फैल रही है कि ड्रोन चोर गांवों में घूम रहे हैं। इसके चलते गांव के गांव रात रात भर जाग रहे हैं। रोजाना किसी न किसी गांव में अफवाहों के चलते पूरा गांव लाठी-डंडे व टार्च लेकर सड़कों पर आ जाते हैं। कई जगह पुलिस को सूचना देकर बुलाया जाता है। शनिवार की शाम एक जुआरी पुलिस के डर से जुए के फड़ से भाग खड़ा हुआ और खेतों से दौड़ लगाई। बचने के लिए पास के गांव चमेड़ में पहुंच गया। वहां ग्रामीण इकट्ठा होकर जाग रहे थे और चोरों की चर्चा कर रहे थे, तभी किसी ग्रामीण की नजर हांफते हुए जुआरी पर पड़ गई। उसकी आवाज पर ग्रामीण दौड़ पड़े और उसकी लाठी-डंडों से खबर ले डाली। उसकी धुनाई के बाद उससे पूछताछ की तो उसने पूरा मामला बताया। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। इस मामले के कुछ वीडियो भी ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल किए है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।