फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The forest department team caught the python and released it into the forest.

Jalaun News: वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड

Sun, 20 Oct 2024 04:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 20 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
The forest department team caught the python and released it into the forest.
उरई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग कार में सवार बोरे में कुछ भरे हैं। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वन विभाग की टीम है और वह अजगर को छोड़ने आई है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के मजरा नजीरपुर में सड़क के किनारे सात फुट लंबा अजगर पड़ा दिखाई दिया। किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय माथुर को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर बोरे में भर लिया। टीम प्राइवेट वाहन से लोदीपुर के जंगल में अजगर को छोड़ने गई थी। तभी कुछ लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम के लोगों को पकड़ लिया। टीम ने जब क्षेत्रीय वन अधिकारी से पुलिस की बात कराई तो पुलिस ने टीम को छोड़ दिया। टीम अजगर को जंगल में छोड़कर वापस चली गई। थाना प्रभारी प्रभात सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा था। सूचना गलत थी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने गांजा के साथ दो को पकड़ा
उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने कुइया रोड ओवरबि्रज के पास से रेढ़र थाना क्षेत्र के कमसेरा गांव निवासी रविकांत श्रीवास्तव को पकड़कर उसके पास झोले में 2 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद किया। वहीं मड़ोरा रोड से पुलिस ने भिंड के महगांव थाना क्षेत्र के बरहद गांव निवासी शिवा उर्फ शिवनंदन भदौरियों को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस को 2 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



बीस घंटे तक चली थी जीएसटी टीम की कार्रवाई
कदौरा/उरई। कदौरा चेयरमेन अर्चना शिवहरे, व्यवसाई महेश शिवहरे व श्रीराम शिवहरे के यहां शुक्रवार को पहुंची 18 सदस्यीय टीम ने छापेमारी थी। इस दौरान टीम करीब बीस घंटे तक छानबीन करते हुए सभी जरूरी कागजात साथ ले गई थी। टीम ने तीनों को लखनऊ आने के लिए कहा है। चेयरमेन के परिजनों ने बताया कि टीम ने घर के सभी सदस्यों के मोबाइल ले लिए थे। टीम सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर अपने साथ ले गई है। कार्रवाई से पूरा परिवार दहशत में हैं। लोगों ने बताया कि चेयरमेन के पति गुटका कारोबारी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed