फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The fate of 2042 candidates will write two million voters

दो लाख वोटर लिखेंगे 2042 प्रत्याशियों की किस्मत

Fri, 04 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 04 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
The fate of 2042 candidates will write two million voters
ग्राम पंचायत निर्वाचन में तीसरे चरण के लिए कोंच व नदीगांव विकास खंड
विज्ञापन
क्षेत्र की 138 ग्राम पंचायतों में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जाएंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनो ही ब्लाकों में प्रधान के 1203 व सदस्य पद के 1429 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 205107 मतदाता

करेंगे। कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। यहां पर सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरे समय रहेंगे और सीमा सुरक्षा बल भी मुस्तैद रहेगा। अतिसंवेदनशील व अन्य केंद्रों पर जनपद के पुलिस फोर्स के अलावा होमगार्ड और पीएसी लगाए गए हैं। तीसरे चरण में वोटर निर्भीक होकर मतदान कर सके इसके लिए सुरक्षा के

तगड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव के लिए 6 जोनल, 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया पर तीसरी आंख की नजर भी रहेगी। 44 वीडियो कैमरा लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा अतिसंवेदनशील प्लस केंद्र पर सीमा सुरक्षा बल को लगाने की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे केंद्रों पर एक मजिस्ट्रेट को लगाया गया है।  तीसरे चरण में 138 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 239 मतदान केंद्रों पर 407 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां 205107 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।\

11 स्टेटिक सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
तीसरे चरण के मतदान में 11 स्टेटिक सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए हैं। नदीगांव क्षेत्र में 9 स्टेटिक सेक्टर मजिस्ट्रेट नदीगांव क्षेत्र में ही रहेंगे जबकि 2 कोंच क्षेत्र में मतदान पर नजर रखेंगे। इसके अलावा नदीगांव क्षेत्र में 4 जोनल, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कोंच क्षेत्र में 2 जोनल व 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
 
407 पीठासीन व 1221 मतदान कर्मी  
तीसरे चरण के मतदान को संपन्न कराने के लिए 407 पीठासीन अधिकारी व 1221 मतदान कर्मी को डयूटी पर लगाया गया है। इसके अलावा 41 पीठासीन अधिकारियों व 123 मतदान कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है।  
 
29 अतिसंवेदनशील प्लस क्षेत्र
प्रशासन की नजर में नदीगांव क्षेत्र सबसे अधिक संवेदनशील है। यहां पर 141 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 16 अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं।  यहां पर सीमा सुरक्षा बल के अलावा स्थानीय फोर्स भी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed