फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The family vote, thieves have cleaned house

परिवार गया वोट डालने, चोरों ने किया घर साफ

Fri, 24 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Fri, 24 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
The family vote, thieves have cleaned house
चोरी के बाद घर मेें बिखरा सामान। - फोटो : Amar ujala

चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब एक लाख के जेवरात व 35 हजार की नगदी चोरी कर ली। घटना के वक्त पूरा परिवार गांव में वोट डालने गया था। शुक्रवार सुबह जब लोगों ने ताले टूटे देखे तो गृहस्वामी को फोन कर घटना की जानकारी दी। वह मौके पर आया और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी वेद प्रकाश द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को वह अपने गांव चमारी थाना आटा परिजनों के  साथ वोट डालने गए थे। उरई स्थित मकान में ताला लगा था। गुरुवार की देर रात चोराें ने घर का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नकद व सोने चांदी के करीब एक लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। सुबह जब वह सूचना पर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा था। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed