फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The family said that the reason for Sanjay's death was the negligence of the electricity department

Jalaun News: परिजनों ने संजय की मौत का कारण बिजली विभाग की लापरवाही बताया

Thu, 05 Jun 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The family said that the reason for Sanjay's death was the negligence of the electricity department
कोंच। पचीपुरा कलां गांव में करंट से हुई किसान संजय की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें संजय की मौत का कारण बिजली विभाग की लापरवाही बताया है।
विज्ञापन


ग्राम पचीपुरा कलां निवासी अजय सिंह ने तहरीर में दी बताया कि मंगलवार की दोपहर खेत पर लाइनमैन सूरजसिंह पोल पर चढ़कर लाइन खिंचवा रहे थे। इसमें उसके भाई संजय, अनिल व संदीप मदद कर रहे थे। इसी दौरान लाइनमैन सूरज सिंह, जेई अमन पांडेय व एसडीओ रवींद्र कुमार की लापरवाही से एचटी लाइन में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर भाई संजय की मौत हो गई। अनिल व संदीप झुलस गए।
विज्ञापन

सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ बिजली रवींद्र कुमार का कहना है कि संजय के बुलाने पर लाइनमैन मौके पर गया था। अचानक हादसा हुआ है। इसमें विभाग या कर्मचारी का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दे कि मौजा छानी में पचीपुरा कलां गांव निवासी किसान संजय सिंह पटेल के खेत में बिजली लाइन में खराबी आने के चलते संजय ने मंगलवार की सुबह लाइनमैन सूरज सिंह को बुलाया। लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर जालौन फीडर की नलकूप बिजली लाइन का शटडाउन लेकर खराब लाइन सही करने लगा। लाइनमैन खंभे पर चढ़ा हुआ था जबकि नीचे संजय व कुछ मजदूर नीचे खड़े होकर लाइन पकड़कर लाइन खींच रहे थे। तभी नलकूप फीडर की लाइन के ठीक ऊपर से निकली जालौन ग्रामीण फीडर की लाइन से उछल कर टकरा गया। जिससे हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिससे संजय पटेल व तीन मजदूर झुलस गए। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed