फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The family of the young man who came to meet his girlfriend got him married

Jalaun News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने करा दी शादी

Sun, 20 Apr 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 20 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The family of the young man who came to meet his girlfriend got him married
उरई। प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी जबरन शादी करा दी। जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। बिना विवाद के ही प्रेमी युवती को लेकर घर चला गया।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के खडगुई पुरवा निवासी इंद्रपाल की पुत्री भगवती (19) का चुर्खी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी निर्मल सिंह (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिश्तेदारी होने के चलते दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना भी था। शुक्रवार रात युवती की चचेरी बहन की शादी एक गेस्ट हाउस से थी। इससे पूरा परिवार शादी में गया था। निर्मल भी शादी में शामिल होने आया था। लेकिन रात करीब तीन बजे भगवती घर चली गई और निर्मल भी पीछे से उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन

करीब चार बजे जब परिजन घर पहुंचे तो दोनों को पकड़ लिया और मंडप सजाकर दोनों की शादी करा दी। जानकारी पर निर्मल के पिता धान सिंह वहां पहुंचे और नाराजगी जताई। लेकिन पंचायत के बाद वह मान गए। इसके बाद निर्मल युवती को लेकर अपने घर चला गया। थाना प्रभारी राजीव बैस ने बताया कि किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed