फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The family members remained asleep and the thieves broke the locks.

Jalaun News: सोते रह गए घरवाले, चोरों ने तोड़े ताले

Thu, 28 Nov 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
The family members remained asleep and the thieves broke the locks.
मुहम्मदाबाद। रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर की छत के रास्ते से कमरे में घुसे चोरों ने अलमारी, तिजोरी व अटैची तोड़कर उसमें रखे 18 लाख के जेवर-नकदी चोरी कर ली। घर में मौजूद मां-बेटी सोती रहीं। सुबह जब बेटी कमरे में पहुंची तो सामान बिखरा व गायब देख पिता को पूरी जानकारी दी। डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी जनक राजपूत रिटायर पुलिस कर्मी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात वह खेत में लगी फसल में पानी लगाने गए थे। पत्नी चंद्रकली व बेटी छाया ऊपर वाले कमरे में सो रही थीं।
विज्ञापन

तभी छत के रास्ते नीचे उतरे चोरों ने कमरे में रखी अटैची व तिजोरी तोड़कर दो जंजीर, तीन खंड की झुमकी, बाला, चार चूड़ी, पांच अंगूठी, हार, 10 तोला सोना करीब 17 लाख के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने नीचे कमरे में रखी अलमारी में रखे करीब 77 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed