उरई। जन्माष्टमी पर डकोर ब्लाॅक के अटरिया गांव में शनिवार को दंगल का आयोजन किया गया। सबसे रोमांचक कुश्ती टाइगर व बल्ली के बीच हुई। पांच हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के बुजुर्ग व्यक्तियों से फीता कटवाकर किया। पहली कुश्ती शिवम पहलवान व पुच्ची के बीच हुई। पुच्ची ने पांच मिनट की कुश्ती में शिवम को चित कर दिया। इसके बाद सबसे रोमांचक पांच हजार की कुश्ती टाइगर सधारा व बल्ली पहलवान कुठौंदा के बीच हुई। 30 मिनट चली कुश्ती में दोनों पहलवानों के दावपेंच देकर लोग ताली बजाने पर मजबूर हो गए। हालांकि दोनों पहलवान एक-दूसरे पर हावी रहे। कुश्ती बराबरी पर छूटी।
इस अवसर पर नूरआलम खान, सत्यपाल सिंह चौहान, रहीश खान, कासिम खान गुड्डू, अमन चौहान, मोमई आदि मौजूद रहे।