फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The escort vehicle of the chairman of the Gau Seva Commission fell into a ditch, three policemen injured

Jalaun News: गो सेवा आयोग के अध्यक्ष की एस्कॉर्ट गाड़ी खाई में गिरी, तीन पुलिसकर्मी घायल

Tue, 01 Jul 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The escort vehicle of the chairman of the Gau Seva Commission fell into a ditch, three policemen injured
जालौन। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष के एस्कॉर्ट ड्यूटी में लगी पुलिस की गाड़ी रविवार की देर शाम अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। यह दुर्घटना बंगरा मार्ग के छिरिया सलेमपुर गांव के पास हुई। हादसे में पुलिस लाइन में तैनात एसआई राम सचित्र (48), सिपाही संग्राम सिंह (32) और चालक अरविंद शर्मा (30) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता माधौगढ़ से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ओर जा रहे थे। उनके साथ सुरक्षा में चल रही पुलिस की जिप्सी एक्सप्रेसवे के छिरिया सलेमपुर कट तक उन्हें एस्कॉर्ट कर रही थी। इसी समय जालौन से मध्य प्रदेश के लहार की ओर पिकअप गाड़ी जा रही। छिरिया सलेमपुर गांव के नजदीक सड़क पर पड़ी गिट्टी होने के चलते पिकअप चालक ने कट लिया। इसमें गोसेवा आयोग के अध्यक्ष की गाड़ी तो निकल गई, लेकिन पुलिस की जिप्सी सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में एसआई सहित दो सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह, चौकी प्रभारी मदनपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed