फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The employee opened the warehouse of cylinders I hanged myself

Jalaun News: कर्मचारी ने सिलिंडर के गोदाम में फंदा लगाकर जान दी

Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The employee opened the warehouse of cylinders

I hanged myself
उरई। कर्मचारी ने गैस सिलिंडर के गोदाम में फंदा लगाकर जान दे दी। स्टाफ के लोग जब गोदाम पहुंचे तो शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। परिजन आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। कर्मचारी 15 वर्ष पहले प्रधान भी रह चुका है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी बुद्ध सिंह (45) शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में रहकर भारत गैस एजेंसी के बोहदपुरा स्थित गोदाम में इंचार्ज के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह वह ड्यूटी के लिए गैस गोदाम गए थे। जहां उन्होंने रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह लगभग 15 वर्ष से गैस गोदाम में कार्य कर रहे थे। इससे पूर्व वह संदी गांव के प्रधान भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र अनिकेत ने बताया कि पिता सुबह खाना खाकर ड्यूटी जाने की बात कहकर निकल गए थे। नौ बजे सूचना मिली कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। कर्मचारी की मौत से पत्नी पूजा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed