फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The drug dealer shot himself with a gun

Jalaun News: दवा व्यवसायी ने खुद को तमंचे से मारी गोली

Mon, 04 Aug 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The drug dealer shot himself with a gun
उरई। शहर कोतवाली के राजेंद्र नगर में शनिवार रात दवा व्यवसायी ने कनपटी में तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन से वह किसी बात को लेकर तनाव में थे। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी कमलाकांत दोहरे (47) ने शनिवार की रात खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह शिक्षक पत्नी शशि दोहरे व पुत्र अंश व पुत्री मान्या के साथ रहते थे। परिजनों ने बताया कि रात को उन्होंने सबके साथ खाना खाया। इसके बाद रोजाना की तरह वह टहलने लगे। इसके बाद वह दुकान पर कुछ लेने के लिए गए। इस दौरान पत्नी व बच्चे अपने कमरों में थे। इसके बाद उन्होंने बरामद में रखी कुर्सी पर बैठकर तमंचे से कनपटी में गोली मार ली।
विज्ञापन

पत्नी शशि ने बताया कि इंटर की परीक्षा में उनकी बेटी मान्या के कम नंबर आए थे। इस पर परिजनों ने उसकी स्क्रूटनी कराई थी। कुछ दिन पहले उसका रिजल्ट आया तो उसमें भी नंबर कम आए थे। इस वजह से भी वह तनाव में थे। साथ ही वह किसी से ज्यादा बात भी नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जालौन कोतवाली क्षेत्र के अलाईपुरा गांव के निवासी थे, लेकिन कई वर्षो से राजेंद्र नगर में मकान बनाकर रह रहे थे। उनके पिता बीडीओ थे। वह खेती के साथ-साथ दवाई का काम भी करते थे। सूचना पर कोतवाल अरुण राय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। परिजन स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं।





बालों को हाथ से नोंचते रहे
शनिवार की रात कमलाकांत खाना खाने के बाद घर से बाहर निकल गए और इसके कुछ देर बाद ही वापस आ गए। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि वह बरामदे में पड़ी कुर्सी में बैठे। इसके बाद कुछ देर तक अपने बालों को हाथ से नोंचता रहे। कुछ देर बाद फिर से अंदर गए और तमंचा कनपटी से सटाकर खुद को गोली मार ली। हाथ में ही तमंचा रह गया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।




वर्जन
व्यक्ति ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। परिजन अभी तक कोई वजह नहीं बता पाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। तमंचा कहां से आया इस बारे में भी जांच की जा रही है।

प्रदीप कुमार वर्मा, एएसपी जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed