फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The driver of the bullion trader had organized the robbery, four arrested in the encounter

Jalaun News: सराफा व्यापारी के चालक ने कराई थी लूट, मुठभेड़ में चार गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 11 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The driver of the bullion trader had organized the robbery, four arrested in the encounter
कालपी। सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना करने वाले बदमाशों ने पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके तीन साथियों ने सरेंडर कर दिया। सराफा व्यापारी के पूर्व कार चालक ने ही बदमाशों के साथ मिलकर लूट करवाई थी। पुलिस ने उनके पास से जेवर, नगदी, तमंचा कारतूस व एक कार बरामद की है।
विज्ञापन

एसओजी व कालपी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कालपी निवासी व्यापारी विश्वनाथ के साथ एक अगस्त को हुई लूट की घटना करने वाले बदमाश कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल रोड के जोधर नाला के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। जिस पर शुक्रवार की रात टीम ने आटा पुलिस से साथ बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में पुलिस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के रविनगर कोठा जूना निवासी दीपक उर्फ चकिया भोखरे को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी भिंड जिले के रोन थाना क्षेत्र के मूरतपुर व हाल निवासी चुर्खी थाना क्षेत्र के सोहरापुर निवासी मोनू परिहार, सोनू परिहार व कालपी कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर व हाल निवासी शहर कोतवाली क्षेत्र के बघौरा निवासी राज परिहार ने सरेंडर कर दिया। जबकि उनका एक साथी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को उनके पास से पांच चांदी के सिक्के, दो सोने की अंगूठी, 32500 रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस, एक कार व एक बाइक मिली है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि एक अगस्त को व्यापारी विश्वनाथ गुप्ता के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। बताया कि पकड़े गया बदमाश राज परिहार पहले सराफा व्यापारी के यहां कार चालक था। कुछ माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद उसने ही अपने अन्य साथियों के साथ ही रेकी कर सराफा व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी दीपक उर्फ चकिया भौकरे के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं, जबकि मोनू पर दो, सोनू व राज पर एक एक मामला कालपी कोतवाली में दर्ज हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जबकि उसके साथियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed