{"_id":"681d0171036b481e73093196","slug":"the-driver-dozed-off-the-truck-collided-with-a-parked-trailer-three-died-orai-news-c-224-1-ori1005-128987-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चालक को आई झपकी, ट्रक खड़े ट्राला से टकराया, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चालक को आई झपकी, ट्रक खड़े ट्राला से टकराया, तीन की मौत
Fri, 09 May 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 09 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पाइप लादे खड़े खराब ट्राले में पीछे से आ रहे लकड़ी लादे ट्रक चालक को झपकी आ गई। जिससे ट्रक खड़े ट्राला में पीछे से घुस गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर हैं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे से एक्सप्रेसवे पर दो घंटे यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू करवाया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के धंतौली गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पाइप लादकर जा रहा ट्राला बुधवार रात खराब हो गया। इस पर चालक झांसी के पसौरा गांव निवासी चालक रंजीत यादव (25) व पटगुवां गांव निवासी क्लीनर केशवेंद्र सिंह उर्फ पाटू (23) ने ट्राला सड़क के किनारे खड़ाकर दिया। फिर चालक ने अपने भाई लोकेंद्र (22) को ट्राला खराब होने की जानकारी दी।
इस पर लोकेंद्र बाइक से कोंच कोतवाली क्षेत्र के नगेपुरा गांव निवासी दोस्त रिशु परिहार (22) व उसके चाचा रंजीत परिहार (18) के पास पहुंचा और दोनों को लेकर एक ही बाइक से धंतौली पहुंच गए। इसके बाद सभी ने खाना खाया और रंजीत यादव व रंजीत परिहार ट्राला के केबिन में लेट गए। जबकि लोकेंद्र यादव, रिशु परिहार व केशवेंद्र उर्फ पाटू ट्राला के आगे बिस्तर बिछाकर लेट गए।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह चार बजे लकड़ी लादकर आ रहे ट्रक चालक को झपकी आ गई। इससे उसने खड़े ट्राला में टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक राजस्थान के धौलपुर क्षेत्र के थाना कंचनपुर के जमालपुर निवासी लोकेश गुर्जर व बिहार निवासी क्लीनर विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रिशु, केशवेंद्र व लोकेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा दूसरे ट्रक के चालक लोकेश व विक्की को झांसी रेफर कर दिया। घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर दो घंटे के लिए यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इससे यातायात शुरू हो सका। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि खड़े ट्राला में पीछे से ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हुई है।