फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The doctor asked which snake had bitten him, the middle aged man opened the sack

Jalaun News: डॉक्टर ने पूछा, कौन से सांप ने डसा, अधेड़ ने खोल दी बोरी

Wed, 25 Sep 2024 02:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 25 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
The doctor asked which snake had bitten him, the middle aged man opened the sack
माधौगढ़। अधेड़ को सांप ने डस लिया। जिस पर उसने सांप को ही बोरी में बंद कर लिया। परिजन जानकारी मिलने पर उन्हें सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने पूछा कि कौन से सांप ने काटा तो अधेड़ ने बोरी खोल दी। जिससे अस्पताल परिसर में खलबली मच गई।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी बृजनंदन सिंह को मंगलवार को सांप ने डस लिया। इससे गुस्साए अधेड़ ने सांप को पकड़ कर बोरी में बंद कर लिया। परिजनों ने उसे एंबुलेंस से ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया।। वहां पर डॉक्टर ने पूछा कि कौन सा सांप था। जिस पर उसने बोरी में बंद सांप को खोल दिया। जिससे अस्पताल में खलबली मच गई। डॉक्टर की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ कर ले गई। डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed