फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The district will get overbridge, Auraiya will join, Anna will also get relief from cattle

जनपद को मिलेगा ओवरब्रिज, जुड़ेगा औरैया, अन्ना मवेशियों से भी मिलेगी निजात

Tue, 31 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
The district will get overbridge, Auraiya will join, Anna will also get relief from cattle
एट की ग्राम पंचायत जहां 2020 में लगेगा नगर पंचायत का बोर्ड - फोटो : ORAI
उरई। बुधवार की सुबह नए साल के साथ उम्मीदों का पिटारा भी अपने साथ लाएगा। इन उम्मीदों से जनपद के विकास को रफ्तार और यहां के लोगों को सुविधाओं की सौगात मिलेगी। इनमें सड़क, पानी, पुल और गोशालाओं की संख्या बढ़ेगी। वहीं रेलवे भी शहर के लोगों के लिए स्टेशन के ठीक सामने 40 करोड़ का कांप्लेक्स बन रहा है, जिसके साल 2020 में पूरा होने की पूरी संभावना है। इन्हीं उम्मीदों पर सभी को साल 2020 की पहली सुबह का बेसब्री से इंतजार है, भले ही वह सुबह सर्द व कोहरे में लिपटी हुई क्यों न हो, लेकिन हर किसी को लग रहा है कि कोहरा छंटेगा तो विकास का सूरज उनके जनपद को चमका देगा।
विज्ञापन

सालों पुराने जाम से मिलेगी निजात
कानपुर-झांसी के बीच आवागमन करने वालों को सालों से कालपी हाईवे पर भीषण जाम का सामना करना पड़ा है। स्थिति यह है कि अधूरे हाईवे पर एक किमी. की वह दूरी जिसे तय करने में मिनटों का समय लगता है, कभी-कभी तो उससे पार पाने में पूरी-पूरी रात वाहन सवारों को अपनी गाड़ियों में ही गुजारनी पड़ जाती है। आने वाले साल फरवरी नहीं तो मार्च माह में कालपी में 0.77 किमी. का ओवरब्रिज तैयार मिलेगा। जिससे सालों पुरानी जाम की समस्या खत्म होगी। ओवरब्रिज और हाईवे निर्माण में करीब 45 करोड़ का खर्च अनुमानित है।
विज्ञापन

एट, कोंच से जुड़ेगा औरैया
अभी तक जनपद से औरैया जाने के लिए जालौन से होकर जाना पड़ता था, इसके लिए हाईवे से जनपद के भीतर आना होता था। इसी साल शासन ने एट से सीधे औरैया को जोड़ने के लिए स्टेट हाईवे बनाने का फैसला किया है। जिसका काम साल के शुरू होने पर चालू भी हो जाएगा और शायद साल के खत्म होने से पहले समाप्त भी हो जाएगा। इस हाईवे के बन जाने के बाद लोगों नेशनल हाईवे से ही एट-औरैया स्टेट हाईवे में प्रवेश करते हुए कोंच के रास्ते बड़े आराम से औरैया जिले को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बनेगी एट, बढ़ेंगी सुविधाएं
साल 2020 एट क्षेत्र के लोगों के लिए वाकई मूलभूत सुविधाओं की सौगातें लेकर आएगा, क्योंकि आने वाले साल में एट को नगर पंचायत का दर्जा देने की कार्रवाई भी दिखाई देने लगेगी। इसके बाद क्षेत्र की बदहाल सड़के, पानी की समस्या और बिजली के लिए होने वाली हाय तौबा समाप्त होगी। क्षेत्र की शिक्षा का भी स्तर सुधरेगा और नगर पंचायत के चुनाव होंगे तो उसमें महिलाओं की भागीदारी भी नजर आएगी। क्षेत्र के सीएचसी, पीएचसी विकसित होंगे तो यहां के लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भी नहीं जाना पड़ेगा।

अन्ना मवेशियों का ठिकाना होंगे वन विहार
जिले की सबसे बड़ी समस्या अन्ना मवेशियों से निजात भी यहां के किसानों को 2020 में मिलने की पूरी संभावना है। इसके लिए शासन ने जिले के लिए दो वन विहार देने की योजना स्वीकृत की है। जहां पर एक साथ हजारों अन्ना मवेशी रह सकेंगे। दोनों वन विहार कोंच और कुठौंद क्षेत्र में खोले जाएंगे। उनके लिए स्थान भी चिह्नित हो चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरा प्रयास होगा कि 2020 तक वन विहार में मवेशियों की चहलकदमी भी हो जाए। यहां पर मवेशियों के लिए जरूरी सारे इंतजाम भी होंगे।

जल्दी कालपी के ओवर ब्रिज पर फर्राटा भरेंगे वाहन।

जल्दी कालपी के ओवर ब्रिज पर फर्राटा भरेंगे वाहन। - फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed