{"_id":"5f70cfb68ebc3e9c055bbd66","slug":"the-dido-gave-instructions-to-get-the-complaint-box-installed-in-the-village-orai-news-knp5851848186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीडीओ ने दिए गांव में शिकायत पेटिका लगवाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीडीओ ने दिए गांव में शिकायत पेटिका लगवाने के निर्देश
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान लोगों की समस्या सुनते खंड विकास अधिकारी
- फोटो : ORAI
कदौरा। विकास कार्यों की हकीकत परखने के लिए बीडीओ ने रविवार को क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द निस्तारण का अश्वासन दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों की शिकायतों के निवारण के लिए गांव में एक शिकायत पेटिका लगवाने के निर्देश दिए।
शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की हकीकत परखने के लिए रविवार को बीडीओ अतिरंजन सिंह ने क्षेत्र के ग्राम खुटमिली में पहुंचे। यहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय, परिषदीय विद्यालय में कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों, पंचायत भवन व सहित सफाई व्यवस्था को देखा।
उन्होंने ग्राम पंचायत से बनाए जा रहे, सामुदायिक शौचालय की गुणवत्ता परख कर मानक के अनुसार निर्माण करने के आदेश दिए। साथ ही गांव में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
खुटमिली गांव में निरीक्षण के उपरांत बीडीओ ने सहादतपुर रोगी में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर मनरेगा, कार्यों की स्थित देखकर, श्रमिकों से बात की।
बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर शिकायत पेटिका लगवाने के निर्देश सचिवों को दिए है। गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर दो सफाई कर्मियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इस मौके पर सचिव जगत नारायण, प्रधान शिवशंकर, बबलू शुक्ला, महादेव कुशवाहा व राजकुमार सहित ब्लाक कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।