फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The deposit fee of the board exam should be distributed among the teachers of unaided schools

बोर्ड परीक्षा का जमा शुल्क वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों में बांटा जाए

Mon, 14 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The deposit fee of the board exam should be distributed among the teachers of unaided schools
उरई। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. महेश द्विवेदी के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। इसमें यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों से लिया गया शुल्क वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों में बांटने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के करीब 56 लाख परीक्षार्थियों ने 550 रुपये जमा किए हैं। ये राशि तीन करोड़ 10 लाख से अधिक होती है। चूंकि कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों से लिया गया शुल्क वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को दे देना चाहिए। इससे इन शिक्षकों को आर्थिक तंगी से उभरने में मदद मिलेगी। सरकार पर भी कोई वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में वित्तविहीन शिक्षकों को राहत पैकेज दिलाने की मांग भी की गई है। एक ज्ञापन डीआईओएस भगवत पटेल को भी दिया गया। ज्ञापन देेने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह कुशवाहा, ब्रजेंद्र अहिरवार, प्रदीप निरंजन, कमाल अहमद, दिनेश निरंजन, देेवेंद्र शुक्ला, लालसिंह चौहान, देवेंद्र कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed