फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The death of the young man from falling into the groove on the attack

दौरा पड़ने पर नाली में गिरने से युवक की मौत

Sun, 27 Mar 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 27 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man from falling into the groove on the attack
दुघर्टना - फोटो : amar ujala
रेलवे अस्पताल के पास एक पेड़ के नीचे बैठे युवक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। इससे वह नाली में गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक उरई में अपने मौसा के यहां रहता था। जानकारी के मुताबिक झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र के गांव सेरसा निवासी संतोष तिवारी (28)पुत्र हरिशरण दो साल से अपने मौसा नरेंद्र दुबे निवासी राजेंद्र नगर बंबी रोड पर
विज्ञापन


रहता था। शनिवार की शाम वह घूमने की बात कहकर घर से निकल गया और रेलवे अस्पताल के पास पेड़ के नीचे बैठ गया। शाम करीब सात बजे अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह मुंह के बल नाली में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब मुहल्ले वालाें ने युवक का शव देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर
विज्ञापन


पहुंचे और शव की पहचान करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि परिजनाें के मुताबिक युवक को दौरा आते थे और दौरा आने के कारण ही यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed