फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The death of a newborn at an illegal nursing center has caused a stir in the department.

Jalaun News: अवैध नर्सिंग सेंटर में नवजात की मौत महकमे में खलबली

Mon, 05 Jan 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The death of a newborn at an illegal nursing center has caused a stir in the department.
कालपी। नगर में अवैध नर्सिंग केंद्रों का जाल किस कदर फैला है, इसकी बानगी शनिवार को सामने आई, जब एक अवैध नर्सिंग सेंटर में नवजात की मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस नर्सिंग सेंटर का संचालन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में तैनात एक नर्स द्वारा किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


नगर में लंबे समय से कई अवैध अस्पताल और नर्सिंग केंद्र संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि इनमें से कई केंद्र स्वास्थ्य विभाग के वर्तमान व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संरक्षण में चल रहे हैं। इन केंद्रों पर बिना पंजीकरण, बिना योग्य चिकित्सक और बिना बुनियादी सुविधाओं के इलाज किया जा रहा है। शनिवार को हुई नवजात की मौत ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश वरदिया ने बताया कि अवैध रूप से संचालित अस्पतालों व नर्सिंग केंद्रों की शीघ्र जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी विभागीय कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed