फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The deadline has passed, and the Orai-Kotra bridge is yet to be built.

Jalaun News: समय सीमा बीती, अब तक न बन पाया उरई-कोटरा पुल

Sun, 28 Sep 2025 05:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:13 AM IST
विज्ञापन
The deadline has passed, and the Orai-Kotra bridge is yet to be built.
कोटरा। समय सीमा निकलने के बाद भी उरई से कोटरा को जोड़ने वाला पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अधूरे पुल की वजह से सात माह से अधिक समय से लोगों को जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। इस मार्ग से करीब 50 गांवों के लोगों का रोजाना आवागमन होता है।
विज्ञापन

उरई मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर कोटरा मार्ग की मुख्य सड़क पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब आठ माह पहले इसे ध्वस्त करा दिया गया था। शासन ने पुल के निर्माण के लिए करीब डेढ़ करोड़ का बजट जारी कर नौ सितंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। समय सीमा बीतने के बाद भी पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। पुल के एक ओर कच्ची मिट्टी डालकर वाहनों के निकलने का रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिया निर्माण का काम पिछले छह माह से चल रहा है लेकिन दोनों साइड का काम अधूरा है। लोगों का कहना है कि जानबूझकर देरी की जा रही है। कस्बा निवासी जितेंद्र गुप्ता, रोहित, अंकित गुप्ता आदि का कहना है कि ठेकेदार द्वारा शिथिलता पूर्वक निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे अभी तक ठीक ढंग से पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। कोटरा से उरई के लिए इस मार्ग से 50 से अधिक गांव गोरन ,टिमरो, बरसार, सीकरी व्यास, खदानी, बिनौरा कुरकुरू, सैदनगर, पुर, जैसारी, खिल्ली व इकहरा के लोगों का आना-जाना रहता है। यही एकमात्र मुख्य सड़क है। पीडब्ल्यूडी के जेई जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक ओर की साइड बनकर तैयार हो गई है। दूसरी ओर भी मिट्टी की भराई का काम जल्दी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed