फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The culprit was arrested, jewelry worth 17 lakhs recovered

Jalaun News: शातिर गिरफ्तार, 17 लाख के जेवर बरामद

Mon, 02 Jun 2025 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The culprit was arrested, jewelry worth 17 lakhs recovered
उरई। पुलिस ने चोरियों की वारदातों में शामिल एक शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के 17 लाख के जेवरात, टीवी, नकदी व तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। शातिर ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में कई चोरियों की बात कबूली है। एसपी ने रविवार को बताया कि पकड़े गए शातिर पर 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि कई माह से शहर के विभिन्न मोहल्लों में चोरी की वारदात हो रही हैं। खुलासे के लिए पुलिस की टीमों को लगाया था। पुलिस की एक टीम ने चेकिंग के दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के इकलासपुरा चौराहे से चुर्खी बाईपास जाने वाले मार्ग पर खड़े शहर के रूरा अड्डू गांव निवासी यशपाल सिंह उर्फ छिल्लू को पकड़ लिया।
विज्ञापन

उसके पास मिले बैग की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें जेवर-नकदी, तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक एलईडी टीवी भी बरामद की है। पूछताछ में उसने बताया कि मोहल्ला बधौरा में बंद घर से चोरी करके सोने-चांदी के जेवरात व पांच हजार रुपये चुराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिया निरंजनपुर पंचायत कार्यालय से जीओ फाइवर का डिब्बा, गणेश धाम कॉलोनी के पास से सोने-चांदी के आभूषण व एलईडी चोरी की थी। सीएमओ कार्यालय स्थित डॉक्टर के आवास से सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी किए थे। मैकेनिक नगर स्थित एक घर से जेवर व पुराने सिक्के सहित आठ कारतूस चोरी किए थे। सुशील नगर में एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी किए थे।

शातिर के पास से पुलिस ने 17 लाख के जेवरात के साथ ही 44 हजार सात सौ नकदी, तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। पूछताछ में शातिर ने बताया कि वह अकेले चोरी करता था। चोरी का माल वह अपने गांव निवासी दोस्त शैलेंद्र के माध्यम से राजपुर कानपुर देहात में टिवंकल पाल के यहां बेच देता था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए यशपाल पर उरई कोतवाली में 15 मामले दर्ज हैं। वह चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed