फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The CT scan service in the district hospital has been disrupted for three days.

Jalaun News: जिला अस्पताल में तीन दिन से सीटी स्कैन सेवा बाधित, मरीज परेशान

Tue, 28 Oct 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The CT scan service in the district hospital has been disrupted for three days.
फोटो-21-विकास। संवाद
उरई। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवाएं तीन दिन से गड़बड़ाई हुई है। हालत यह है कि मरीज निजी सेंटरों की ओर जाने के लिए मजबूर हैं। हालांकि कंपनी का इंजीनियर आ गया है। इंजीनियर सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े पांच बजे तक लगा रहा लेकिन मशीन ठीक नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वैसे तो 40 से 60 सीटी स्कैन होते थे लेकिन सीएमएमस द्वारा कई तरह की बंदिशें लगाने के बाद यह संख्या घटकर 30 से 35 तक रह गई है। जिला अस्पताल में लगी मशीन छह साल से ज्यादा पुरानी होने के कारण आए दिन खराब हो जाती है। शनिवार की सुबह जैसे ही सीटी स्कैन टेक्नीशियन धीरज ने मशीन चालू तो वह खराब हो गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय और संबंधित कंपनी को दी।
विज्ञापन

सीएमएस ने कंपनी को पत्र लिखकर इंजीनियर भेजने के लिए कहा। सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे एचएलएल कंपनी का इंजीनियर आया और उन्होंने मशीन को ठीक करने की कोशिश की लेकिन शाम साढ़े पांच बजे तक मशीन ठीक नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंतजार करते बेहाल हुए मरीजों की सुनिए
केस-1-

कालपी के मनीगंज निवासी विकास विश्नोई का कहना है कि वह सुबह ही आ गए थे। मशीन खराब होने की जानकारी मिली, साथ ही कहा गया कि मरम्मत कराई जा रही है। इंतजार करिए। दो बजे तक इंतजार करते रहे लेकिन मशीन नहीं सुधरी। अब वापस जा रहे हैं।


केस-2-

जालौन के शेखपुर बुजुर्ग गांव की पूनम ने बताया कि सिर में चोट लगने पर चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी थी। सुबह आ गए थे लेकिन तीन बजने वाले हैं अभी तक सीटी स्कैन नहीं हो पाया है। इतनी दूर गांव से आए हैं अब दोबारा आना होगा।


वर्जन
कंपनी का इंजीनियर आ गया है। मशीन की खराबी दूर की जा रही है। जैसे ही खराबी दूर होगी, सीटी स्कैन सेवाएं प्रदान की जाएगी।
डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमएस, जिला अस्पताल

फोटो-21-विकास। संवाद

फोटो-21-विकास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed