{"_id":"5e6542ea8ebc3ef4025a1e52","slug":"the-crooks-took-20-tonnes-of-bars-from-outside-the-shop-orai-news-knp5494375148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश दुकान के बाहर पड़ा 20 टन सरिया ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश दुकान के बाहर पड़ा 20 टन सरिया ले गए
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देते चौकीदार थाने लाल
- फोटो : ORAI
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित सरिया की दुकान पर शनिवार देर रात चोरों ने दुकान के चौकीदार को बांधकर दुकान के बाहर रखा 20 टन सरिया उठा ले गए। सुबह जब दुकान मालिक को जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी अनिल गुप्ता शहर के कोंच रोड स्थित मैकेनिक नगर में राज एजेंसी के नाम से दुकान किए हैं। शनिवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए। जबकि दुकान पर चौकीदार, थानेलाल मौजूद था। रात एक बजे के लगभग चार बदमाश दुकान पर पहुंचे और चौकीदार को मारने पीटने के बाद उसे रस्सी से बांध दिया और उसे लेकर दुकान के पीछे डाल दिया।
इसके बाद बदमाशों ने एक ट्रक में 20 टन सरिया लादा और भाग गए। रविवार सुबह कुछ लोग दुकान के पास से गुजरे तो चौकीदार को रस्सी से बंधा पड़ा देखकर खोला। चौकीदार ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। कुछ ही देर में अनिल वहां मौके पर पहुंचे और चौकीदार से पूछताछ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुुंची और छानबीन शुरू की। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दे दी है।