फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The construction of the Kusmilia-Chilli road will gain momentum; a proposal has been sent to the government.

Jalaun News: कुसमिलिया-चिल्ली मार्ग निर्माण को मिलेगी रफ्तार, शासन को भेजा प्रस्ताव

Mon, 22 Dec 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The construction of the Kusmilia-Chilli road will gain momentum; a proposal has been sent to the government.
फोटो-19-कुसमिलिया गांव से चिल्ली गांव को जोड़ने वाली अधूरी सड़क। - फोटो : कैसरगंज रेंज के भेड़िया प्रभावित क्षेत्र में गश्त करते डीएफओ व अन्य।
मुहम्मदाबाद। कुसमिलिया से चिल्ली गांव को जोड़ने वाले करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण अब जल्द शुरू होने की संभावना है। विभाग ने डेढ़ करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। लोगों को कहना है कि सड़क बन जाने से उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बरसात के मौसम में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कुसमिलिया से चिल्ली गांव की तीन किलोमीटर की इस सड़क का निर्माण कार्य एक साल पहले प्रारंभ किया गया था, लेकिन बजट की कमी के चलते इसे आधे में ही रोकना पड़ा। सड़क अधूरी रहने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते थे, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों व किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें दर्ज कराए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव शासन तक पहुंच गया है और बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के आवागमन में सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी।


सड़क आधी बनी और फिर छोड़ दी गई। बरसात में तो हालत और खराब हो जाती है। कई बार हम लोग फिसल जाते हैं और बाइक लेकर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
- दिवाकर, कुसमिलिया

हमने कई बार शिकायत की, तब जाकर अधिकारी हरकत में आए। अब अगर सड़क बन गई तो हमारा सदियों पुराना सपना पूरा होगा।
- आफाक

अधूरी परी सड़क के लिए शासन को करीब डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्दी ही मंजूरी मिलने की संभावना है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

- इंदल सिंह, जेई, पीडब्लूडी

फोटो-19-कुसमिलिया गांव से चिल्ली गांव को जोड़ने वाली अधूरी सड़क।

फोटो-19-कुसमिलिया गांव से चिल्ली गांव को जोड़ने वाली अधूरी सड़क।- फोटो : कैसरगंज रेंज के भेड़िया प्रभावित क्षेत्र में गश्त करते डीएफओ व अन्य।

फोटो-19-कुसमिलिया गांव से चिल्ली गांव को जोड़ने वाली अधूरी सड़क।

फोटो-19-कुसमिलिया गांव से चिल्ली गांव को जोड़ने वाली अधूरी सड़क।- फोटो : कैसरगंज रेंज के भेड़िया प्रभावित क्षेत्र में गश्त करते डीएफओ व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed