{"_id":"674ffee6e9d0be378b0dcef4","slug":"the-condition-of-ancient-heritage-sites-will-improve-with-rs-93-lakh-orai-news-c-224-1-ori1005-122899-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 93 लाख रुपये से सुधरेगी प्राचीन धरोहरों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 93 लाख रुपये से सुधरेगी प्राचीन धरोहरों की हालत
Wed, 04 Dec 2024 12:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
कालपी। ऐतिहासिक नगरी के प्राचीन धरोहरों के सुंदरीकरण और विस्तार का कार्य क्षेत्रीय विधायक की पहल पर शुरू होने वाला है। यमुना नदी के किनारे स्थित कालपी के प्राचीन पातालेश्वर मंदिर में पर्यटन विकास के लिए शासन ने 93 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के बाद 46 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को अवमुक्त कर दिए गए हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि कालपी नगर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कालपी के धर्मस्थलों एवं प्राचीन इमारतों के विस्तार और सुंदरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए थे, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए मंजूरी दी गई है।
विधायक ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने जानकारी दी कि पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा 114.22 लाख रुपये की अनुमानित लागत प्रस्तुत की गई थी। शासन ने 92.83 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। 46 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को जारी कर दी गई है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी इस कार्य की प्रशासकीय और वित्तीय व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे।