{"_id":"6445805d4eec4f49e4038b34","slug":"the-color-of-the-ballot-paper-will-be-white-pink-and-green-orai-news-c-12-1-195882-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मतपत्रों का रंग सफेद, गुलाबी और हरा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मतपत्रों का रंग सफेद, गुलाबी और हरा होगा
Mon, 24 Apr 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
कोंच। निकाय चुनाव में मतपत्रों का रंग सफेद, गुलाबी और हरा होगा। यह जानकारी आरओ की ओर से जारी की गई है। निकाय चुनाव के दौरान मतदाता को दो मतपत्र मिलेंगे। मतदाताओं में भ्रम न हो इसके लिए मतपत्रों का रंग अलग-अलग रखा गया है। इसको लेकर मतदाताओं को जानकारी भी मुहैया कराई जा रही है।
नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव के लिए मतदाताओं को इन खास बातों की जानकारियों को ध्यान में रखना होगा, साथ ही प्रत्याशियों को भी यह जानकारी मतदाताओं को देनी होगी ताकि वोट देने में मतदाता भ्रमित न हों।
पालिका व नगर पंचायतों के साथ सभासदों के चुनाव के लिए मतपत्र अलग-अलग रंग के बनाए जा रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद और सभासद पद के मतपत्र अलग-अलग रंग के होंगे। इस बार चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष का मतपत्र सफेद तो सभासद पद का गुलाबी रंग का होगा। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हरे रंग का मत पत्र रखा गया है। (संवाद)