फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The cold was fatal , including three women killed

ठंड हुई जानलेवा, महिला समेत तीन की मौत

Tue, 22 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Tue, 22 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
The cold was fatal , including three women killed
ठंड दिन पर दिन जानलेवा होती जा रही है। मंगलवार को ठंड की चपेट में आने से
विज्ञापन
महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही ठंड से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। मंगलवार को रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव छौना मानपुरा निवासी रामसनेही (60) सुबह शौच को जाते समय ठंड लग गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल

ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिहारी निवासी वृद्धा मुन्नी देवी (60)  भी ठंड की चपेट में आ गई। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार सिंचाई करते समय

किसान को ठंड लग गई। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पाकर खेत पर पहुंचे परिजन उसे घर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुरा निवासी रामसेवक खंगार (55) सोमवार की रात अपने खेत की नहर से सिंचाई कर रहे थे। देर रात करीब 11 बजे पानी में खड़े होने से रामसेवक को ठंड लग गई। जिससे उनकी तबियत बिगड़ने लगी। आसपास

खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें अलाव जलाकर तपाया और परिजन को सूचना दी। जानकारी होने पर खेत पहुंचे परिजन उन्हें घर ले गए। घरवाले किसान को अस्पताल ले जा रहे थे, इसी बीच उनकी मौत हो गई। परिजन ने इसकी सूचना कानूनगो मंसब खां को दी, लेकिन तहसील से जब कोई नहीं पहुंचा तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed