फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The CMO on the dirt, the warning

गंदगी पर बिफरीं सीएमओ, दी चेतावनी

Wed, 17 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Wed, 17 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
The CMO on the dirt, the warning
सीएचसी का निरीक्षण करतीं सीएमओ। - फोटो : Amar ujala

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया ने मंगलवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। गंदगी देख सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई और चेतावनी दी। इसके बाद उन्होेंने दवा और एक्सरे कक्ष समेत ओपीडी का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और डॉक्टरों व स्टाफ की उपस्थिति को भी चेक किया। बायोमीट्रिक मशीन को बाहर लगाने केे निर्देश दिए। सीएमओ ने वार्डों में भर्ती मरीजोें से बात कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह आठ बजे सीएमओ अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ पहुंची। जैसे ही सीएमओ की गाड़ी केंद्र में पहुंची तो सबसे पहले उनका सामना गंदगी से हुआ। यह देख उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने अधीक्षक डा. विनोद राजपूत को बुलाकर कहा कि अस्पताल को चकाचक रखा जाए। अस्पताल में सफाई व्यवस्था में हीलाहवाली कताई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी कि दोबारा गंदगी न दिखे। इसके बाद उन्होंने दवा स्टोर में पहुंचकर वहां तैनात इंचार्ज से दवाओं केे बारे में जानकारी ली और कहा कि जो दवाएं एक्सपायरी हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन


सीएमओ ने कर्मचारियों व डॉक्टरों की उपस्थिति को चेक किया।  बायोमीट्रिक मशीन और चिकित्सकों व स्टाफ की सूची पट्टिका बाहर लगाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने वार्डों में पहुंचकर मरीजों से भी अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं केे बारे में जानकारी ली। मरीजों के संतोषजनक जवाब पाकर सीएमओ आगे बढ़ गई। उन्होंने चिकित्सकों व स्टाफ को निर्देश दिए कि वह समय पर अस्पताल पहुंचे। मरीजों को परेशानी होने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed