फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The clerks beat the peon and his wife for refusing to drink alcohol

शराब पीने से मना करने पर लिपिकों ने चपरासी व उसकी पत्नी को पीटा

Mon, 04 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The clerks beat the peon and his wife for refusing to drink alcohol
कोतवाली में बैठा पीड़ित स्टेनली - फोटो : ORAI
उरई। कार्यालय में शराब पीने से मना करने पर लिपिकों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसकी पत्नी को पीट दिया। शोरशराबा और हंगामा होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लिपिकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग के बेतवा नहर प्रखंड प्रथम के कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्टेनली मैथ्यूज ने बताया लिपिक भूपेंद्र सिंह और श्याम सिंह शनिवार की रात कार्यालय में ही बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन

उसने कार्यालय में शराब पीने से मना किया तो दोनों लिपिक भड़क गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कार्यालय में ही बने आवास में रह रही उसकी पत्नी बचाने पहुंची तो उसको भी पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस दोनों लिपिकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed