फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The Chief Minister's emphasis was on the development of tourism in Jalaun and Jhansi.

Jalaun News: जालौन और झांसी में पर्यटन के विकास पर रहा सीएम का जोर

Sat, 11 Oct 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister's emphasis was on the development of tourism in Jalaun and Jhansi.
उरई। झांसी और जालौन के दौरे पर गुरुवार को आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का नाम लेकर की। उन्होंने पांच नदियों के संगम स्थल पंचनद पर बैराज बनवाने की बात कहकर खूब तालियां भी बटोरीं। उन्होंने अपने संबोधन में कई बार कालपी का नाम भी लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को इंदिरा स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने 305 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दीपावली के ठीक पहले मुझे जालौनी माता, भगवान वेदव्यास, रक्तदांतिका मंदिर, बैरागढ़ मंदिर और सूर्यकुंड की पावन धरा जालौन में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए उन्होंने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जालौन ऋषि जलावन की पावन साधना स्थली, भगवान वेदव्यास की पावन स्थली है, जिसका पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व दोनों ही अनुपम हैं। कालपी के स्वाधीनता संग्राम सेनानियों ने फिरंगियों के दांत खट्टे कर दिए थे, कालपी आज भी उसका एक जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कालपी के हमारे हस्तशिल्पियों द्वारा बनाए गए हैंडमेड कागज ने जनपद को एक नई पहचान दिलाई है, जिसे वन जिला–वन उत्पाद के माध्यम से और मजबूती दी गई है। देश में इकलौते यमुना, चंबल, सिंध, पहूज व क्वांरी जैसी पांच नदियों के संगम पंचनद को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अब पंचनद प्रोजेक्ट बनाकर जालौन की भूमि को फिर से लहलहाते खेतों में बदलने का कार्य किया जाएगा।
खाद की बोरियों में शुद्धता का टैग लगाने की मांग
उरई। राष्ट्रीय पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष शालिगराम निरंजन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें खाद की बोरियों में शुद्धता का टैग लगाकर शुद्धता की गारंटी सरकार वहन करें। नगर निकाय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। सड़कों की मरम्मत कराई जाए। जिला पंचायत कर्मचारियों, पेंशनरों को कैशलेस उपचार योजना के तहत नहीं जोड़ा जा रहा है, उन्हें जोड़ा जाए। कोंच, पहाड़गांव,कोंच मार्ग पर झांसी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध कराई जाए। (संवाद)

सीएम ने किया अपनी रसोई की स्मारिका का विमोचनउ
उरई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी रसोई ट्रस्ट के पुनीत कार्य की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने संस्था की तीन वर्ष की सेवा यात्रा पर आधारित स्मारिका (पुस्तक) का विमोचन कर ट्रस्ट की सराहना की।अपनी रसोई ट्रस्ट के संस्थापक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने मुख्यमंत्री को संस्था की गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि कोविड काल में प्रारंभ हुई यह सेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed