फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The change will come from Jhansi traveling party

झांसी से निकलेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

Sat, 29 Oct 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 29 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
The change will come from Jhansi traveling party
BJP
आगामी 6 नवंबर को झांसी में आयोजित परिवर्तन महारैली को लेकर भाजपा के प्रांतीय महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने जालौन में कार्यकर्ताओं को एकजुट करना शुरू कर दिया है। इस संदर्भ मेें शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल की अध्यक्षता में आहूत बैठक में
विज्ञापन


प्रांतीय महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ने का खाका खींच लिया है। प्रधानमंत्री की महोबा रैली के बाद अब झांसी में 6 नवंबर को परिवर्तन महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद झांसी से ही भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भी होगा। इसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन


अमित शाह 6 नवंबर को सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा 15 दिन में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर भ्रमण करेगी। इसका समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लखनऊ में किया जाएगा। 9 नवंबर को शाम 5 बजे परिवर्तन यात्रा के दौरान नगर में सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी भाजपाइयों ने झांसी में आयोजित परिवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन


महारैली में शामिल होने की अपील भी की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री नीरज श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस मौके पर परिवर्तन यात्रा के प्रभारी विनोद कुमार गुर्जर, उरई विधान


सभा प्रभारी महेंद्र सिंह कैंथवा, कालपी प्रभरी दिलीप सेठ, माधौगढ़ प्रभारी राघवेंद्र सिंह के अलावा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कैलाश बाबू वर्मा देवरी, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, हरिओम उपाध्याय, नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed